"RTI का जवाब नहीं देने पर जन सूचना अधिकारी कटघरे में, राज्य सूचना आयोग में होगी सुनवाई" जाने किन अधिकारियों पर गिरेगी गाज



बस्ती मंडल न्यूज, डुमरिया गंज -सिद्धार्थनगर के विकास खंड डुमरियागंज की ग्राम पंचायत फत्तेपुर से संबंधित सूचना के अधिकार (RTI) आवेदन में निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना उपलब्ध नहीं कराए जाने का मामला उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग पहुंच गया है।

आवेदक का आरोप है कि संबंधित जन सूचना अधिकारी (PIO) ने RTI अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना समय पर उपलब्ध नहीं कराई। प्रथम अपील के बाद भी सूचना नहीं दी गई। इसी कारण मामला राज्य सूचना आयोग पहुंचा है, जहां 11 अगस्त 2026 को सुनवाई प्रस्तावित है।

आवेदक ने आयोग से धारा 7(6) के तहत निःशुल्क सूचना उपलब्ध कराने तथा संबंधित जन सूचना अधिकारी के विरुद्ध धारा 20 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu