Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

सिद्धार्थनगर का गौरव: पुरु दुबे ने UPSC में लहराया परचम, 86वीं रैंक के साथ बनेंगे IAS


सिद्धार्थनगर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सिद्धार्थनगर से जुड़े पुरु दुबे ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। पुरु ने अखिल भारतीय स्तर पर 86वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार रैंक के साथ उनका IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) बनना तय माना जा रहा है।
प्रिंसिपल के बेटे ने तीसरे प्रयास में पाई सफलता
पुरु दुबे के पिता संजय दुबे सिद्धार्थनगर के बांसी स्थित रतनसेन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। पुरु मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के महरुआ बाजार के रहने वाले हैं, जिससे दोनों जिलों में जश्न का माहौल है। यह पुरु का तीसरा प्रयास था; इससे पहले के दो प्रयासों में वे इंटरव्यू तक पहुँचे थे लेकिन अंतिम चयन से चूक गए थे। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में देश के टॉपर्स में अपनी जगह बनाई।
IIT BHU से इंजीनियरिंग और फिर सिविल सेवा का सफर
पुरु दुबे की प्रारंभिक शिक्षा अकबरपुर के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज से हुई, जहाँ उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने IIT (BHU) वाराणसी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। पुरु पिछले कुछ समय से दिल्ली में रहकर अपनी तैयारी को धार दे रहे थे।
सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया
अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय पुरु ने अपनी माता राधा दुबे और पिता संजय दुबे को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के बिना यह मुकाम पाना संभव नहीं था। पुरु की सफलता की खबर मिलते ही बांसी से लेकर महरुआ बाजार तक बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu