बयारा (डुमरियागंज)।
जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भारतभारी में मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
जानकारी के अनुसार, भारतभारी इलाके में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक मां दुर्गा के संबंध में अभद्र और अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए डुमरियागंज पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
मोतीगंज का रहने वाला है आरोपी
थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतीश कुमार (पुत्र मनोज कुमार), निवासी- मोतीगंज, थाना डुमरियागंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 115/2026 के तहत धारा 353(2) बीएनएस (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ