Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

हिन्दू भवन' में आज सजेगी होली मिलन की महफिल, पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने समर्थकों से किया अनुग्रह


डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। पूर्व विधायक और हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के निजी आवास 'हिन्दू भवन' पर आज भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस पारंपरिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। पूर्व विधायक ने खुद सभी क्षेत्रवासियों और समर्थकों से इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष अनुग्रह किया है।

​जानकारी के मुताबिक, डुमरियागंज स्थित 'हिन्दू भवन' पर आयोजित इस समारोह में न केवल फूलों और रंगों की होली खेली जाएगी, बल्कि आपसी भाईचारे और क्षेत्र की समस्याओं पर भी संवाद होगा। राघवेंद्र सिंह हर साल इस बड़े आयोजन के जरिए अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा जुड़ाव रखते हैं।

​समारोह में जिले के कई दिग्गज राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और हजारों की संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना है। पूर्व विधायक ने अपील की है कि होली का यह पावन पर्व आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है, इसी भावना के साथ आज सभी लोग इस मिलन समारोह का हिस्सा बनें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu