देशभर के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी Nayara Energy ने अपने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹3 प्रति लीटर घटाने का ऐलान किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। यह दो साल से अधिक समय बाद किसी ईंधन कंपनी द्वारा की गई पहली खुदरा मूल्य कटौती है।
हालांकि, Indian Oil, Bharat Petroleum (BPCL) और Hindustan Petroleum (HPCL) ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी यह राहत फिलहाल केवल Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ही मिलेगी।
कंपनी के इस फैसले के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी को प्रमुख वजह माना जा रहा है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि क्या सरकारी तेल कंपनियां भी आने वाले दिनों में ईंधन के दाम घटाती हैं या नहीं।

0 टिप्पणियाँ