Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

बंकर में कैद यूपी के हजारों लोग, हर धमाके के साथ कांप रहा दिल; बोले- "अब भगवान ही बचाएं"

सिद्धार्थनगर के शिवा 12 भारतीयों के साथ इजराइल में बंकर में रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार धमाके हो रहे हैं। अब भगवान ही बचाएं


​सिद्धार्थनगर। दुनिया के दो शक्तिशाली देशों के बीच छिड़ी भीषण जंग की आग अब उत्तर प्रदेश के घरों तक पहुँच गई है। खाड़ी देशों में रोजी-रोटी कमाने और घूमने गए यूपी के हजारों लोग इस वक्त मौत के साये में जीने को मजबूर हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने के कारण वतन वापसी के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं, जिससे यहाँ रहने वाले उनके परिजनों की सांसें अटकी हुई हैं।
​बंकर में कटी रातें, सायरन की आवाज से दहशत
इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच सिद्धार्थनगर के रहने वाले शिवा ने वतन एक दर्दनाक वीडियो भेजा है। शिवा ने बताया कि वह इस वक्त कई अन्य देशों के लोगों के साथ एक भूमिगत बंकर में छिपकर अपनी जान बचा रहे हैं। उनके साथ 12 अन्य भारतीय भी उसी बंकर में कैद हैं। शिवा के मुताबिक, वहां हालात इतने खौफनाक हैं कि लगातार सायरन बज रहे हैं और हर सायरन के साथ उन्हें अपनी जान बचाने के लिए बंकर की ओर भागना पड़ता है।धमाकों की गूंज और वतन वापसी की छटपटाहट
इजराइल से भेजे गए वीडियो में शिवा की आवाज में खौफ साफ देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रहे धमाकों से बंकर तक हिल जाते हैं। शिवा ने भावुक होते हुए कहा, "हर धमाके के साथ दिल की धड़कन तेज हो जाती है, अब भगवान राम ही हमें इस मौत के खेल से बचाएं।"- सूत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu