सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 48 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

 



सिद्धार्थनगर: जनपद की शोहरतगढ़ पुलिस और एसओजी (SOG) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी की बड़ी घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के महज 48 घंटे के भीतर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल और नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

चेतिया मोड़ के पास दबोचे गए आरोपी

​अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे पुलिस टीम चेतिया मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नकद बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

शोहरतगढ़ की दुकान में की थी चोरी

​पकड़े गए आरोपियों की पहचान कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के आनंद कुमार यादव (पोखर भिटवा) और रंजीत विश्वकर्मा (रसूलपुर टोला कल्लीपुर) के रूप में हुई है। इन दोनों ने दो दिन पहले शोहरतगढ़ कस्बे की एक मोबाइल दुकान से फोन चोरी किए थे, जिसके बाद से ही एसओजी टीम और प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह इनकी तलाश में जुटे थे।

अपराधिक इतिहास और टीम की सफलता

​पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ पहले भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल ऑपरेशन में एसओजी प्रभारी मिथलेश कुमार राय और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu