पुलिस चौकी के सामने दबंगों का तांडव, घर में घुसकर पिता और दो बेटों को बेरहमी से पीटा

 



खलीलाबाद (संतकबीरनगर): जिला अस्पताल पुलिस चौकी के ठीक सामने मंगलवार को दबंगों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। कार सवार हमलावरों ने एक घर में घुसकर पिता और उनके दो बेटों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया और घर में जमकर तोड़फोड़ की। हैरान करने वाली बात यह रही कि चौकी के सामने लाठियां चटकती रहीं, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

भीमराव अंबेडकर का झंडा लेकर आए थे हमलावर

​घटना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की है। पीड़ित बाबूलाल गौड़ के अनुसार, अंबेडकर जयंती के जुलूस से लौट रहे कुछ लोग उनके घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर हमलावर हाथों में झंडे लिए जबरन घर में घुस गए और तांडव शुरू कर दिया। इस हमले में बाबूलाल और उनके दो बेटे, विशाल व विकास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

​यह पूरी घटना जिला अस्पताल पुलिस चौकी के बिल्कुल सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब तक चौकी पुलिस हरकत में आई, तब तक हमलावर वारदात को अंजाम दे चुके थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की बर्बरता साफ देखी जा सकती है। भीड़ बढ़ती देख हमलावर अपनी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

​कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुख्य आरोपी अजीत गौतम (अनई निवासी), सूरज गौतम और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बस्ती मंडल न्यूज़ विशेष:

"सवाल शासन से:" जिला अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर पुलिस चौकी के नाक के नीचे ऐसी वारदात होना पुलिसिंग पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। बस्ती मंडल न्यूज़ इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर नजर बनाए हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu