संतकबीर नगर: नाथनगर में चक्रवाती तूफान का तांडव; सैकड़ों पोल धराशायी, 3 ट्रांसफार्मर फुके, पूरा इलाका अंधेरे में डूबा



नाथनगर (संतकबीर नगर)।

बुधवार शाम नाथनगर क्षेत्र में आए भीषण चक्रवाती तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि बिजली विभाग का ढांचा पूरी तरह चरमरा गया। क्षेत्र में सैकड़ों बिजली के पोल गिर गए हैं और तीन ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

बड़े पैमाने पर नुकसान, सड़कों पर गिरे तार

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तूफान ने महज कुछ ही मिनटों में तबाही मचा दी। कई जगहों पर हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं, जिससे बड़ा खतरा बना हुआ है। बिजली गुल होने से पेयजल और अन्य दैनिक कार्यों के लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मरम्मत में जुटी विभाग की टीमें

हरिहरपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि तूफान के तुरंत बाद टीमें फील्ड में उतार दी गई हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और टूटे हुए तारों व खंभों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे गिरे हुए तारों के पास न जाएं और सावधानी बरतें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu