बस्ती पुलिस को बड़ी कामयाबी: ₹50,000 का इनामी शातिर बाइक चोर लालमन यादव गिरफ्तार

 



बस्ती। (संवाददाता: रविंद्र भट्ट) जनपद की स्वाट, एसओजी और कप्तानगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 2019 से फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी बदमाश लालमन यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर चोरी और धोखाधड़ी के कुल 13 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

5 साल से दे रहा था चकमा

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनहा गांव निवासी लालमन यादव (25 वर्ष) साल 2019 से ही पुलिस की पकड़ से बाहर था। 27 नवंबर 2019 को कप्तानगंज पुलिस ने चोरी की बाइक और गांजे के साथ इसके साथियों को पकड़ा था, जिसके बाद से ही लालमन फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

घेराबंदी कर दबोचा गया

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी महराजगंज ओवरब्रिज के पास मौजूद है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव और एसओजी प्रभारी विकास कुमार यादव की टीम ने जाल बिछाकर उसे अंडरपास के पास से धर दबोचा। आरोपी पर बस्ती कोतवाली, पैकोलिया और दुबौलिया समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल

इस बड़ी कामयाबी में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अभय उपाध्याय, सतीश सिंह (सर्विलांस), शिवम यादव और कांस्टेबल चंदन भारती की मुख्य भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu