बस्ती। (संवाददाता: रविंद्र भट्ट)
जनपद के रामनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बाँकेचोर के वरडाड़ नानकार गाँव में गंदगी और कूड़े के अंबार से ग्रामीण बेहाल हैं। गाँव में कचरा निस्तारण की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण बीमारियों के खतरे के बीच जीने को मजबूर हैं।
इसी गंभीर समस्या को लेकर समस्त ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर गाँव में कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की है।
गंदगी से फैल रहा प्रदूषण ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में कूड़ा फेंकने के लिए कोई निश्चित स्थान या डस्टबिन की व्यवस्था नहीं है। लोग इधर-उधर कूड़ा फेंकने को विवश हैं, जिससे पूरा गाँव प्रदूषण की चपेट में आ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि जल्द ही सफाई और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं की गई, तो संक्रामक बीमारियां फैलने का डर है।
इन लोगों ने उठाई आवाज़ इस मांग पत्र पर सतीश भट्ट, राहुल भट्ट, प्रेम दिवाकर, प्रद्युम्न, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत भट्ट, सुनील, मनोज भट्ट, मनीराम, चिंतामणि, सुशील, जयप्रकाश भट्ट, संतराम, नीरज भट्ट और आज़ाद सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

0 टिप्पणियाँ