संतकबीरनगर रोजगार मेले में 846 युवाओं का चयन: 1238 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 22 कंपनियों ने किया इंटरव्यू

 



ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती मंडल न्यूज़

संतकबीरनगर: जनपद के हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज में आयोजित 'वृहद रोजगार मेले' में 846 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। एक दिवसीय इस मेले में कुल 1238 युवाओं ने भाग लेकर रोजगार के अवसर तलाशे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया।

युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों से जोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि रोजगार केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक युवा के रोजगार पाने से पूरे परिवार और समाज का विकास होता है। ऐसे मेलों का उद्देश्य युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों से जोड़ना है।

22 कंपनियों ने किया इंटरव्यू, बांटे गए नियुक्ति पत्र रोजगार मेले में कुल 22 कंपनियों ने हिस्सा लिया और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। कुल 1238 प्रतिभागियों में से 846 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

हुनर और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी: प्राचार्य कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे मेले युवाओं को नौकरी के साथ अपनी प्रतिभा और कौशल को पहचानने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

​इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. मनोज मिश्र, दीप्शी सिंह, उदय नारायण सहित अन्य शिक्षण एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu