1 अप्रैल को सिर्फ होम डिलीवरी से मिलेगा गैस सिलिंडर: बांसी में गोदाम से वितरण बंद

 


पत्रकार: गोविंद कुमार | चैनल: बस्ती मण्डल न्यूज

​सिद्धार्थनगर जिले के बाँसी क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। बाँसी गैस सर्विस के संचालक अशोक त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि आगामी 1 अप्रैल को गैस सिलिंडर का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही किया जाएगा।

​यह निर्णय जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। संचालक ने स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल को किसी भी उपभोक्ता को गैस गोदाम से सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। वितरण की प्रक्रिया उन उपभोक्ताओं के लिए होगी जिनके पास 24 मार्च तक का डीएसी (DAC) उपलब्ध है।

​गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सिलेंडर के लिए गोदाम पर आकर भीड़ न लगाएं और न ही अनावश्यक परेशान हों। सभी पात्र उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही गैस की आपूर्ति की जाएगी। एजेंसी ने वितरण व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जनता से सहयोग की अपेक्षा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu