संतकबीरनगर में 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: बेलहरकला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 



​ ब्यूरो रिपोर्ट | चैनल: बस्ती मण्डल न्यूज

​संतकबीरनगर जिले में पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बेलहरकला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

​पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बेलहरकला के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चन्दू उर्फ विकास कुमार (पुत्र रामसागर) को बेलडिहवा से धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र का निवासी है।

​बता दें कि अभियुक्त चन्दू उर्फ विकास कुमार पर उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया।

​इस सफलता को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक राधेश्याम, हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह, कांस्टेबल बृजेश सिंह और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu