अम्बेडकरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन: 10 केंद्रों पर सुरक्षा सख्त, पहले दिन 2500 से अधिक ने छोड़ी परीक्षा | बस्ती मंडल न्यूज़

 


अम्बेडकरनगर। मृत्युंजय शर्मा: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा का आज दूसरा दिन है। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। प्रशासन ने परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज पहली पाली में करीब 3600 परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह 8 बजे से ही मुख्य द्वार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके बाद 9:30 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा को निष्पक्ष और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा का समय और पालियां

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। वहीं, दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक केंद्रों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

पहले दिन की परीक्षा में बड़ी अनुपस्थिति

हैरानी की बात यह रही कि परीक्षा के पहले दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पहली पाली में 1317 और दूसरी पाली में 1211 परीक्षार्थी गैरहाजिर पाए गए। कुल मिलाकर पहले दिन 2500 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन आज की उपस्थिति पर नज़र बनाए हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu