Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

होली से पहले शराब दुकानों पर भारी चेकिंग, SDM और पुलिस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप


​मेंहदावल (संतकबीर नगर)। होली के त्योहार पर अवैध शराब और ओवर-रेटिंग पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से मेंहदावल क्षेत्र में मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज मेंहदावल के विभिन्न इलाकों में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
​इन दुकानों की हुई गहन जांच
​SDM संजीव राय और क्षेत्राधिकारी सर्वदमन के नेतृत्व में टीम ने मेंहदावल बस स्टैंड, सोनौरा, नंदौर और टड़वरिया की देशी व कंपोजिट शराब दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, बोतलों पर लगे क्यूआर कोड और दुकान के सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की।
​ओवर-रेटिंग पर कड़ी चेतावनी
​निरीक्षण के दौरान आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि यदि कहीं भी तय कीमत से ज्यादा वसूली (Over-rating) या अवैध शराब की बिक्री पाई गई, तो दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu