खलीलाबाद (संतकबीर नगर)। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी सत्यम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
मेंहदावल बाईपास से हुई गिरफ्तारी
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार ने बताया कि अभियुक्त सत्यम (निवासी कोल्हुआ लकड़ा) लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे मेंहदावल बाईपास के पास से धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2) और 87 के तहत मामला दर्ज था।
मई 2025 से चल रहा था मामला
पीड़ित परिवार ने 9 मई 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था कि सत्यम उनकी बेटी को शादी का लालच देकर भगा ले गया है। महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार साक्ष्य जुटा रही थी। उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव और महिला कांस्टेबल दुर्गावती की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी को जेल भेज दिया है।
0 टिप्पणियाँ