Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

अम्बेडकरनगर: होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी स्ट्राइक, 307 किलो मिलावटी खोया-रसगुल्ला जब्त, कई डेयरी पर छापेमारी


​अम्बेडकरनगर। होली के त्योहार पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) श्रवण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चली बड़ी कार्रवाई में अकबरपुर और जलालपुर समेत कई इलाकों से भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से जिले के मिठाई व्यापारियों और डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
​भारी मात्रा में खोया और पनीर जब्त
​अभियान के दौरान अकबरपुर के शिवम ट्रेडर्स से 222 किलो छेना रसगुल्ला और मुस्कान ट्रेडर्स से 85 किलो खोया जब्त किया गया, जिनके पास खरीद के कोई बिल मौजूद नहीं थे। इसके अलावा, जलालपुर की मद्धेशिया मिल्क डेयरी और अन्य दुकानों पर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखे गए 55 किलो पनीर और खोया को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।
​इन इलाकों से लिए गए नमूने
​खाद्य विभाग की टीम ने कुल 12 नमूने लेकर लैब भेजे हैं, जिनमें शामिल हैं:
​अकबरपुर: राज नमकीन, शिवम ट्रेडर्स और मुस्कान ट्रेडर्स।
​जलालपुर: मद्धेशिया मिल्क डेयरी और रफीगंज का स्वामीनाथ खोया भंडार।
​टांडा व अन्य: सुलेमपुर से मिल्ककेक, निषादनगर से पेड़ा और विभिन्न चौराहों से बर्फी के नमूने।
​जांच रिपोर्ट के बाद होगी FIR
​मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया है। यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu