BREAKING: संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही बेकाबू अर्टिगा पलटी; 3 युवकों की दर्दनाक मौत


​मेंहदावल (संतकबीरनगर)। शुक्रवार की सुबह संतकबीरनगर जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बीएमसिटी मार्ग पर अछीया मोहल्ले के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
​खुशी का माहौल मातम में बदला
​बताया जा रहा है कि कार सवार तीनों युवक एक बारात से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा काल बन गया। मृतकों की पहचान मिंटू पांडे (निवासी बढ़या ठाठर), दुर्गेश गुप्ता (निवासी पिंडारी कला) और श्रवण शर्मा (निवासी बिशनपुर) के रूप में हुई है। तीनों ही मेंहदावल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। जवान मौतों की खबर मिलते ही तीनों गांवों में कोहराम मच गया है।
​पुलिस मौके पर, जांच शुरू
​सूचना मिलते ही एसओ मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा नींद आने की वजह से हुआ या वाहन की रफ्तार बहुत अधिक थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu