Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

संतकबीरनगर: खलीलाबाद मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत


​संतकबीरनगर। धनघटा-खलीलाबाद मुख्य मार्ग पर घोरही गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खलीलाबाद से घर लौट रहे एक 22 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
​घर लौटते समय काल बना ट्रक
​मृतक की पहचान महुली थाना क्षेत्र के सतहरा गांव निवासी मानस श्रीवास्तव (22) पुत्र बाबूलाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मानस रात के समय खलीलाबाद से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घोरही गांव के पास पहुँचे, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया।
​पुलिस ने शुरू की जांच
​हादसे की सूचना मिलते ही महुली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही सतहरा गांव में मातम पसरा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu