Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

जलालपुर: पट्टी मुइय्यन में महीनों से खराब हैंडपंप दे रहा दर्द, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण, प्रशासन बेखबर


जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। विकास खंड जलालपुर के पट्टी मुइय्यन गांव में सरकारी उपेक्षा के चलते ग्रामीण भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। बाबा प्रेम दास जूनियर हाई स्कूल के पास स्थित मुख्य इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले कई महीनों से शोपीस बना हुआ है। इस हैंडपंप पर दर्जनों परिवारों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों की भी निर्भरता थी, जो अब पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

दुकानदारों और महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें

​संजय मेडिकल स्टोर के पास लगा यह नल पूरे मोहल्ले की प्यास बुझाता था। दुकानदार संजय यादव, चाय विक्रेता बबलू यादव और रंजीत यादव समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने से महिलाओं और बुजुर्गों को दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। पास ही कूड़े का अंबार लगा होने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी ब्लॉक प्रशासन गहरी नींद में सोया है।

ADO पंचायत ने दिया आश्वासन

​मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी रीमा यादव को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आज ही मिस्त्री भेजकर हैंडपंप को ठीक कराया जाएगा ताकि ग्रामीणों को तत्काल राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu