बस्ती। जिले के गांधी नगर चौकी क्षेत्र स्थित इंद्रा नगर वार्ड में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक बंद मकान से लगभग 25 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक परिवार सहित इलाज के लिए लखनऊ गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस गश्त की पोल खुल गई है।
शादी के लिए रखे 7 लाख और 18 लाख के जेवर पार
मकान मालिक राजू खान अपनी मां के इलाज के लिए लखनऊ में थे। चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और लोहे की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी में रखे शादी के लिए 7 लाख रुपये नकद और करीब 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए। शातिर चोर अपने साथ घर में लगे CCTV कैमरों की DVR भी उखाड़ ले गए ताकि कोई सबूत न बचे।
जांच में जुटी स्वाट और फॉरेंसिक टीम
शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने जब घर का हाल देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, स्वाट (SWAT) टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि शातिरों का सुराग लगाया जा सके।
0 टिप्पणियाँ