Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

अम्बेडकरनगर: भियांव ब्लॉक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मंथन, प्रधानों और शिक्षकों की बड़ी बैठक संपन्न


​भियांव (अम्बेडकरनगर)। नवादा बांदीपुर मार्ग स्थित शिप्रा मैरिज हॉल में गुरुवार को शिक्षा विभाग और ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर रणनीति तैयार की गई।
​साफ-सफाई और अनुशासन पर जोर
​खंड विकास अधिकारी (BDO) सतीश कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विवेक कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से बैठक को संबोधित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता और विद्यालय परिसर के वातावरण पर भी ध्यान देना अनिवार्य है। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण ही बच्चों के भविष्य की नींव है।
​इन दिग्गजों की रही मौजूदगी
​संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा संघ अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, इधना प्रधान प्रतिनिधि श्याम लाल यादव, रतना प्रधान अशोक यादव, बांदीपुर के जयप्रकाश सिंह, नवादा के बंसी यादव समेत दर्जनों प्रधान और प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्षों को भी उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu