Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

अम्बेडकर नगर: रामनगर ब्लॉक में मनरेगा का 'डिजिटल डाका', एक ही फोटो से दर्जनों मस्टर रोल का भुगतान

 रामनगर (अम्बेडकर नगर):


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार पर 'जीरो टॉलरेंस' का दावा करती है, लेकिन अम्बेडकर नगर जिले के रामनगर ब्लॉक से आई तस्वीरों ने इस दावे की धज्जियां उड़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मनरेगा के NMMS (National Mobile Monitoring System) ऐप में बड़े स्तर पर सेंधमारी का खुलासा हुआ है।

मामला क्या है?

वायरल वीडियो और पोर्टल को मिले साक्ष्यों के मुताबिक, रामनगर ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में भारी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। नियमों के मुताबिक, कार्यस्थल पर मजदूरों की जियो-टैग्ड फोटो प्रतिदिन अपलोड होनी चाहिए, लेकिन यहाँ भ्रष्टाचार का नया 'मास्टर प्लान' तैयार किया गया है।

दावा है कि एक ही फोटो को काट-छाँट कर या बार-बार अलग-अलग मस्टर रोल (Master Roll) में इस्तेमाल किया जा रहा है। यानी मजदूर जमीन पर गायब हैं, लेकिन कागजों में उनकी हाजिरी 'एक ही तस्वीर' के सहारे भरी जा रही है।

IGRS की शिकायत पर क्यों चुप्पी? वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा

हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर धांधली की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर साक्ष्यों के साथ की गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कुंडली मारकर बैठे हैं। पोर्टल को जानकारी मिली है कि शिकायत के बावजूद न तो मौके पर जांच हुई और न ही भुगतान पर रोक लगाई गई। आखिर ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की इस 'चुप्पी' के पीछे का राज क्या है?


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu