Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

किसानों की हुई बल्ले-बल्ले: यूपी में गन्ने का रेट ₹30 बढ़ा, अब ₹400 प्रति क्विंटल मिलेगा दाम

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर): उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आगामी पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले के बाद सिद्धार्थनगर जिले के गन्ना बेल्ट में खुशी का माहौल है।
अब क्या होंगे नए दाम?
सरकार द्वारा तय की गई नई दरों के अनुसार:
  • अगेती (Early) वैरायटी: अब ₹400 प्रति क्विंटल (पहले ₹370 था)।
  • सामान्य (General) वैरायटी: अब ₹390 प्रति क्विंटल (पहले ₹360 था)।
  • अनुपयुक्त (Rejected) वैरायटी: अब ₹385 प्रति क्विंटल
स्थानीय किसानों ने जताई खुशी
शासन के इस ऐतिहासिक फैसले पर डुमरियागंज के स्थानीय किसानों ने हर्ष व्यक्त किया है। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान कुलदीप भट्ट, अर्जुन भट्ट, सुरेन्द्र चौधरी और प्रमोद वर्मा ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए बताया कि गन्ने के दामों में इस वृद्धि से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।
इन किसानों का कहना है कि, "खेती की बढ़ती लागत, डीजल और खाद के दामों के बीच ₹30 की यह बढ़ोतरी एक बड़ा सहारा है। इससे न केवल आर्थिक तंगी दूर होगी, बल्कि किसानों का गन्ने की खेती के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा।" सुरेन्द्र चौधरी और प्रमोद वर्मा ने आगे कहा कि सरकार को इसी तरह समय पर भुगतान की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि किसानों को उनकी मेहनत का फल तुरंत मिल सके।
किसानों को मिलेगा 3,000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से पूरे प्रदेश के करीब 45-46 लाख किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस मूल्य वृद्धि से किसानों को कुल मिलाकर लगभग ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान होगा। डुमरियागंज क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति इस निर्णय के लिए आभार प्रकट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu