Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

तहसील क्षेत्र के कोटेदारों की मनमानी, राशन कटौती को लेकर कार्डधारकों में भारी उबाल

 समाचार:

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में राशन वितरण में धांधली की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के कई कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को ठेंगा दिखाते हुए प्रति यूनिट 2 किलो राशन की कटौती कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि डिजिटल ट्रांजेक्शन के बावजूद उन्हें मशीन से निकलने वाली पर्ची नहीं दी जा रही है। कोटेदार राशन कम मिलने की शिकायत करने पर कार्ड काटने की धमकी भी देते हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राशन वितरण के समय किसी नोडल अधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य की जाए ताकि गरीबों का हक न मारा जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu