Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

संतकबीरनगर: बेलहर के ग्रामीणों को मिली कीचड़ से मुक्ति, करिया सिंह दुधारा में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण पूरा


​बेलहर कला (संतकबीर नगर)। बेलहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत करिया सिंह दुधारा के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गांव में लंबे समय से खराब पड़े रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब ग्रामीणों को एक पुरवे से दूसरे पुरवे तक जाने के लिए कीचड़ और चकरोड की ऊबड़-खाबड़ जमीन से नहीं गुजरना पड़ेगा।
​बारिश की समस्या से मिलेगी निजात
​स्थानीय ग्रामीणों—राम नरेश, चंद्र प्रकाश, अब्बास अंसारी और नदीम—ने बताया कि मानसून के समय इस रास्ते पर चलना दूभर हो जाता था। पैदल निकलना भी बड़ी चुनौती थी, लेकिन अब पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम हो गया है।
​ग्राम प्रधान की पहल की सराहना
​ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। ब्लॉक अधिकारियों के सहयोग से इस सड़क का निर्माण कराया गया है। गांव के लोगों ने प्रधान की इस पहल का स्वागत किया है और विकास कार्यों की सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu