Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

मेंहदावल: 15 मार्च को महराजगंज में 'जन समरसता महारैली', सुभासपा ने परसोहिया में भरी हुंकार


​मेंहदावल (संतकबीरनगर)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने आगामी 15 मार्च को जिला मुख्यालय महराजगंज में प्रस्तावित 'जन समरसता-2 महारैली' को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को बेलहर ब्लॉक के परसोहिया टोला सिंघियाहवा गांव में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।
​पीआरओ गंगाराम राजभर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
​पंचायती राज मंत्री के पीआरओ श्री गंगाराम राजभर के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह महारैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन है। उन्होंने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को महराजगंज पहुँचने का आह्वान किया।
​संगठन की मजबूती पर जोर
​बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल उपाध्यक्ष चीनी प्रसाद राजभर ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण पर निर्भर है। इस दौरान जिला प्रमुख महासचिव अंगद राजभर, मीडिया प्रभारी अमरजीत राजभर और विधानसभा सचिव रामू राजभर सहित तमाम पदाधिकारियों ने अपनी रणनीति साझा की। बैठक में ब्लॉक कमांडर बेचन राजभर और ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राजभर ने रैली के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क करने पर बल दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu