Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

अम्बेडकरनगर: होली पर घर वापसी होगी आसान, अकबरपुर डिपो चलाएगा 53 अतिरिक्त बसें; चालकों को मिलेगा 'इनाम'


अम्बेडकरनगर। होली के पावन पर्व पर घर आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। अकबरपुर डिपो ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष अभियान के तहत 53 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए जर्जर बसों की मरम्मत का काम भी युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

इन रूटों पर दौड़ेगीं 'होली स्पेशल' बसें

​एआरएम हरिओम श्रीवास्तव के मुताबिक, यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों का रूट तय किया गया है:

  • लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग: 30 बसें
  • कानपुर-बलिया मार्ग: 12 बसें
  • प्रयागराज-टांडा मार्ग: 07 बसें
  • दिल्ली और गोरखपुर मार्ग: 02-02 बसें

​किसी भी आपात स्थिति के लिए डिपो की 10 प्रतिशत बसों को रिजर्व में रखा गया है, ताकि भीड़ बढ़ते ही उन्हें तुरंत रवाना किया जा सके।

ड्राइवर-कंडक्टर को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

​त्योहार के दौरान कर्मचारी छुट्टी न लें, इसके लिए विभाग ने खास इनाम योजना निकाली है। 28 फरवरी से 9 मार्च तक लगातार 9 दिन ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रतिदिन 400 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। साथ ही 300 किमी से अधिक बस चलाने पर 50 पैसे प्रति किलोमीटर का बोनस भी मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu