Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

संतकबीरनगर: जिला कारागार में लगा 'बंदी समाधान दिवस', जमानत होने के बाद भी जेल में बंद है अजय; चीफ डिफेंस काउंसिल ने सुनी समस्याएं


​खलीलाबाद (संतकबीरनगर)। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कारागार खलीलाबाद में 'बंदी समस्या समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल में बंद दर्जनों कैदियों ने अपनी कानूनी और निजी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह की पहल पर आयोजित इस शिविर में चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बंदियों को जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
​जमानत मंजूर, फिर भी रिहाई नहीं
​निरीक्षण के दौरान काजीपुर मोहल्ला निवासी बंदी अजय ने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए बताया कि कोर्ट से उसकी जमानत मंजूर हो चुकी है, लेकिन गरीबी और कोई जमानतदार न मिलने के कारण वह अब भी जेल में बंद है। इसी तरह पसनारा निवासी नीरज और जमोहरा निवासी राजेश ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए सरकारी खर्च पर वकील (लीगल एड) की मांग की।
​गरीब बंदियों को मिलेगा सरकारी वकील
​चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय श्रीवास्तव ने बताया कि जिन बंदियों के पास निजी अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें 'लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम' के तहत मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह की मौजूदगी में कई अन्य बंदियों के प्रार्थना पत्र भी लिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu