Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

'बस्ती मंडल न्यूज़' की खबर का बड़ा असर: सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज के 12 लापरवाह डॉक्टरों को 'कारण बताओ' नोटिस, वेतन काटने की चेतावनी!

सिद्धार्थनगर:
कल मेडिकल कॉलेज में हुए भारी हंगामे और 'बस्ती मंडल न्यूज़' द्वारा प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे के बाद कॉलेज प्रशासन गहरी नींद से जाग गया है। मरीजों की शिकायतों और ओपीडी में डॉक्टरों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
​कार्रवाई का विवरण:
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने आज सुबह औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले 12 डॉक्टरों को 'कारण बताओ नोटिस' (Show Cause Notice) जारी कर दिया है। इन सभी डॉक्टरों को अगले 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का अल्टीमेटम दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति करने के निर्देश दिए गए हैं।
​प्राचार्य का सख्त रुख:
प्राचार्य ने दो-टूक शब्दों में कहा है कि ड्यूटी में लापरवाही और बाहर की दवाइयां लिखने की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर 24 घंटे में जवाब नहीं मिला, तो सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
​बस्ती मंडल न्यूज़ की जीत: जनता की आवाज उठाने का ही नतीजा है कि आज प्रशासन को इन लापरवाह अधिकारियों पर नकेल कसनी पड़ी है। हम इस खबर पर अपनी नजर बनाए रखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu