Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

सिद्धार्थनगर: स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, अब घर बैठे होगा समाधान

सिद्धार्थनगर। जनपद में स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। लाइसेंस की प्रिंटिंग, डिलीवरी और अन्य तकनीकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए परिवहन विभाग ने एक विशेष टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
​सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) सिद्धार्थनगर द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग, पर्सनलाइजेशन और डिलीवरी का कार्य 'मेसर्स रोजमार्टा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड' द्वारा किया जा रहा है। आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्था ने अपनी सेवाओं से संबंधित किसी भी शिकायत या समस्या के समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 97737-69900 शुरू किया है।
​इन समस्याओं के लिए कर सकते हैं संपर्क:
​आवेदक अपने लाइसेंस से जुड़ी निम्नलिखित समस्याओं के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं:
​लाइसेंस की प्रिंटिंग में देरी।
​कार्ड का डिस्पैच (भेजा जाना) न होना।
​डिलीवरी से संबंधित जानकारी या समस्या।
​स्मार्ट कार्ड से संबंधित अन्य तकनीकी त्रुटियां।
​विभाग का कहना है कि इस हेल्पलाइन के शुरू होने से आवेदकों को आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान फोन पर ही सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसकी प्रतिलिपि उप परिवहन आयुक्त अयोध्या, सम्भागीय परिवहन अधिकारी बस्ती और जिला सूचना अधिकारी को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu