संतकबीर नगर: गैंगस्टर इसरार अहमद की 7.60 लाख की कार कुर्क; पुलिस ने अपराध से कमाई संपत्ति पर चलाया चाबुक

 



बस्ती मंडल न्यूज डेस्क | संतकबीर नगर

जनपद में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने एक शातिर अपराधी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई 7.60 लाख रुपये की कार को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कड़े निर्देशों के बाद की गई।

स्विफ्ट कार पर पुलिस का कब्जा

​खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत निवासी इसरार अहमद (पुत्र मसहूर आलम) के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है। विवेचना में पाया गया कि आरोपी ने आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध धन कमाया और उससे स्विफ्ट ZXI कार (UP51BU8056) खरीदी थी।

DM के आदेश पर हुई जब्तीकरण की कार्रवाई

​प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी संतकबीर नगर ने 6 मई 2026 को वाहन जब्तीकरण का आदेश जारी किया था। सोमवार को प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचा और मुनादी कराकर कार को सरकारी कब्जे में ले लिया।

मौके पर मौजूद रहे ये अधिकारी

​कुर्की की इस कार्यवाही के दौरान जिला प्रशासन के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे:

  • प्रियम राजशेखर पाण्डेय (क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद)
  • ​उपजिलाधिकारी खलीलाबाद
  • ​तहसीलदार और नायब तहसीलदार

अधिकारियों का रुख: क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद में संगठित अपराध और अवैध कमाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu