छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी का मामला: बस्ती में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूटा गुस्सा, गिरफ्तारी की उठी मांग

 



बस्ती मंडल न्यूज डेस्क | बस्ती भारतीय समता मूलक महासभा ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम) द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा और शास्त्री की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

क्या है पूरा मामला? ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि बीते 25 अप्रैल 2026 को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व और उनके कार्यों को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं, जिन्हें संगठन ने 'तथ्यहीन' और 'मनगढ़ंत' करार दिया है।

इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह पटेल ने कहा कि शिवाजी महाराज का इतिहास गौरवशाली है, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने उनके बारे में भ्रामक कथा प्रस्तुत कर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास किया है। इससे न केवल इतिहास प्रेमियों, बल्कि पूरे देश की जनभावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

प्रशासन से FIR की मांग जिलाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा और अन्य वक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाए और कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

  • ​बद्री प्रसाद चौधरी, ई.के.सी. चौधरी
  • ​अशोक कुमार वर्मा, सुग्रीव यादव
  • ​घनश्याम चौधरी, अहमद रजा
  • ​कृपाशंकर चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी
  • ​लालचंद वर्मा, रामसुरेश चौधरी
  • ​विद्यासागर, संजय चौधरी और डॉ. श्यामनरायन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu