बस्ती: जनपद के महिला थाना पुलिस ने एक बार फिर समाज के सामने खाकी का मानवीय चेहरा पेश किया है। "ऑपरेशन साथ-साथ" के तहत पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन ऐसे जोड़ों को फिर से मिलाया है, जिनके रिश्ते आपसी मनमुटाव और भेदभाव के कारण टूटने की कगार पर थे।
पुलिस टीम की काउंसिलिंग और सूझबूझ से इन जोड़ों के बीच की कड़वाहट दूर हुई और वे आपस में साथ रहने के लिए खुशी-खुशी राजी हो गए। महिला थाने से विदा होते वक्त इन परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। बस्ती पुलिस की इस "टूटते परिवारों को जोड़ने की पहल" की हर तरफ सराहना हो रही है।

0 टिप्पणियाँ