अंबेडकर जयंती पर कल सुबह 8 बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

 



बस्ती मंडल न्यूज़ (सिद्धार्थनगर): डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल (मंगलवार) को जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और जुलूसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। सुरक्षा और जाम से मुक्ति के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक भारी और छोटे वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

भारी वाहनों के लिए इन रास्तों पर पाबंदी और बदलाव

  • बढ़नी-बहराइच-बलरामपुर मार्ग: इधर से आने वाले बड़े वाहन जो लखनऊ, बस्ती या बांसी जाना चाहते हैं, उन्हें ढेबरुआ तिराहा (बढ़नी) से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन शोहरतगढ़, सनई तिराहा और बांसी होते हुए जाएंगे।
  • बस्ती मार्ग: बस्ती की तरफ से आकर ढेबरुआ या इटवा जाने वाले भारी वाहनों को बेवा चौराहा से भड़रिया (भवानीगंज) के रास्ते भेजा जाएगा।
  • रुधौली-बस्ती मार्ग: इधर से आने वाले वाहनों के लिए सोनहटी चौराहा से बांसी होते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है।

छोटे वाहनों के लिए व्यवस्था

  • ​बलरामपुर और विस्कोहर की ओर से इटवा जाने वाले छोटे वाहनों को सहियापुर चौराहे से होकर गुजरना होगा।

इमरजेंसी सेवाओं को मिलेगी छूट

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह डायवर्जन एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों पर लागू नहीं होगा। आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा ताकि राहत कार्य प्रभावित न हों।

जनता से अपील:

सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन और पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट चार्ट का पालन करें। जुलूस के दौरान यातायात नियमों का सहयोग करें ताकि अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu