अमौली मंडी में गेहूं खरीद का जोरदार आगाज, किसान अब्दुल मजीद का हुआ भव्य स्वागत

 



साऊघाट, बस्ती (बस्ती मंडल न्यूज़): राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति अमौली में गेहूं खरीद के आठवें दिन प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ बेहद उत्साहजनक रहा। प्रशासन की ओर से किसानों का सम्मान कर यह संदेश देने की कोशिश की गई कि सरकार उनकी उपज का वाजिब दाम देने के लिए तैयार है।

फूलमाला और मिष्ठान के साथ स्वागत

डिप्टी आरएमओ विपिन राय ने गंधरिया फैज के प्रगतिशील किसान अब्दुल मजीद को फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर इस खरीद प्रक्रिया का उद्घाटन किया। इस मौके पर भारतीय खाद्य निगम (FCI) के क्रय प्रभारी कपिलमुनि प्रकाश ने किसान से 117 कुंतल गेहूं की खरीद की।

मंडी में बनाए गए 10 क्रय केंद्र

डिप्टी आरएमओ ने जानकारी दी कि किसानों की सुविधा के लिए अमौली मंडी में कुल 10 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें खाद्य एवं रसद विभाग के 09 केंद्र और भारतीय खाद्य निगम (FCI) का 01 केंद्र शामिल है। साऊंघाट क्षेत्र के लिए विनोद कुमार कुशवाहा, हरिनाथ, घनश्याम और अत्रिमुनि चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बस्ती सदर के लिए कमलेश कुमार शाही और सत्येंद्र प्रताप सिंह को क्रय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

किसानों से संपर्क जारी

विपिन राय ने बताया कि वर्तमान में किसान कटाई और मड़ाई में व्यस्त हैं और मौसम भी उतार-चढ़ाव भरा है, फिर भी किसान मंडी आकर पंजीकरण करा रहे हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आवक और तेज होगी। इस अवसर पर अमजद अली खान, जयप्रकाश चौधरी, मनीष सिंह, अभय सिंह, लालजी चौधरी और मनोज उपाध्याय सहित कई किसानों ने मंडी पहुंचकर विक्रय प्रक्रिया की जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu