लालगंज (बस्ती): बस्ती-महुली मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लालगंज थाना क्षेत्र के दसकोलवा पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित कार ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मौके पर मची चीख-पुकार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 38 वर्षीय अखिलानंद को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मार्ग बहाल कराया। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।

0 टिप्पणियाँ