महज एक 'लॉलीपॉप' के लिए बड़ी बहन बनी कातिल, 7 साल के मासूम भाई को उतारा मौत के घाट

 



बस्ती (लालगंज): जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। थाल्हापार गांव में एक 15 साल की किशोरी ने अपने 7 साल के सगे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या की वजह महज एक 'लॉलीपॉप' को लेकर हुआ झगड़ा था। 6 दिनों तक इस राज को सीने में दबाए रखने के बाद आरोपी बहन ने खुद ही अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सुसाइड की रची थी साजिश

​घटना 11 अप्रैल की है। आरोपी बहन ने भाई का गला घोंटने के बाद पकड़े जाने के डर से शव को दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका दिया और शोर मचा दिया कि भाई ने फांसी लगा ली है। परिजन आनन-फानन में मासूम को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

6 दिन बाद जमीर जागा, तो खुली पोल

​पिता के अनुसार, वे लगातार परेशान थे कि 7 साल का बच्चा सुसाइड कैसे कर सकता है। 17 अप्रैल को बड़ी बेटी ने रोते हुए अपना गुनाह कबूल किया। उसने बताया कि खेल-खेल में लॉलीपॉप को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में उसने भाई की जान ले ली।

पुलिस की कार्रवाई

​सूचना मिलते ही सीओ रुधौली कुलदीप सिंह यादव और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी किशोरी को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu