दुधारा (संतकबीरनगर): जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिया के पास चेकिंग में दबोचा गया तस्कर
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में दुधारा थाना प्रभारी अरविंद शर्मा के नेतृत्व वाली टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान दुधारा पुलिया के पास एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाकर उसे रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुराना अपराधी है अख्तर हुसैन
पूछताछ में आरोपी की पहचान अख्तर हुसैन उर्फ शाहरुख (निवासी: परासी गनवरिया, थाना बेलहरकला) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अख्तर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। रविवार शाम पुलिस ने कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
टीम की सफलता
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामसूरत प्रसाद, कांस्टेबल शोनू यादव और कांस्टेबल अरविन्द गौड़ की मुख्य भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ