बस्ती (कोतवाली): जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कुछ दबंगों ने फर्जी और अवैधानिक तरीके से एक व्यक्ति की कीमती जमीन अपने नाम करा ली। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो उसे जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ और गोरखपुर के आरोपियों समेत 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रजिस्ट्री ऑफिस में रचा गया फर्जीवाड़ा
भैसाहिया निवासी कन्हैयालाल पुत्र रामबहल के अनुसार, उनकी गाटा संख्या-583 की लगभग 153 वर्गमीटर भूमि को आरोपियों ने रजिस्ट्री ऑफिस बस्ती में मिलीभगत कर अपने नाम करा लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल फर्जी तरीके से जमीन हड़पी, बल्कि बैंक से लाए गए पैसे भी धोखे से हड़प लिए।
विरोध करने पर दबंगई, दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित कन्हैयालाल ने जब अपने पैसे वापस मांगे और फर्जी बैनामे पर आपत्ति जताई, तो आरोपी अपनी दबंगई पर उतर आए। उन्होंने पीड़ित के साथ अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।
इन आरोपियों पर दर्ज हुई FIR
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है:
- सर्वेश सिंह (निवासी: गोमती नगर, लखनऊ)
- कन्हैयालाल (निवासी: गोरखपुर)
- शकील अहमद (निवासी: बस्ती)
ब्यूरो रिपोर्ट: राज प्रकाश, बस्ती मंडल न्यूज़

0 टिप्पणियाँ