Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार; दो दर्जन से ज्यादा घायल


​संतकबीरनगर। जिले के नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से गोरखपुर जा रही एक सरकारी 'पिंक सेवा' बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हुए हैं।
​तेज रफ्तार बनी काल, बाइक के उड़े परखच्चे
यह घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बुधा कला चौराहे के पास दोपहर करीब 3 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी। बुधा कला चौराहे के पास बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार 18 वर्षीय विशाल और उसके दोस्त प्रेम गौड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
​स्थानीय लोगों ने बचाई यात्रियों की जान
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे 50-60 यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे के तुरंत बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।
​पिंक बस में पुरुषों की मौजूदगी पर उठे सवाल
हादसे के बाद एक और बात चर्चा का विषय बनी रही। महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई गई 'पिंक सेवा' बस से जब घायल पुरुषों की संख्या ज्यादा निकलने लगी, तो लोगों ने सवाल उठाए। हालांकि, नियमों के अनुसार महिला के साथ उनके परिजन यात्रा कर सकते हैं, लेकिन इस हादसे ने बस में क्षमता से अधिक और नियमों के विपरीत यात्रियों के बैठने की पोल खोल दी है।
​अस्पताल में भर्ती घायलों की सूची:
घायलों में अशोक मणि त्रिपाठी, प्रदीप चतुर्वेदी, एस्की चतुर्वेदी, नीरज और वंदना श्रीवास्तव समेत दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu