बस्ती मंडल न्यूज़ संवाददाता: गोविंद कुमार
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर): डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में बैंक बकाया वसूली को लेकर प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार के आदेश पर दो अलग-अलग मामलों में भारी भरकम बकाया होने के कारण बकायेदारों की भूमि कुर्क (जब्त) कर दी गई है।
ढढुवा और खखरगड्डी में हुई कार्रवाई:
पहला मामला एसीबी बैंक शाखा डुमरियागंज का है, जहाँ ग्राम ढढुवा निवासी राधेश्याम, घनश्याम सहित छह भाइयों पर 6,07,583 रुपये का बकाया था। इसके चलते उनकी विभिन्न गाटा संख्याओं वाली भूमि को आरसी प्रपत्र-41 के तहत जब्त कर लिया गया।
वहीं दूसरे मामले में भारतीय स्टेट बैंक (एसीबी शाखा) के 4,15,628 रुपये के बकाये को लेकर ग्राम खखरगड्डी निवासी झिन्नेलाल की 0.5385 हेक्टेयर भूमि कुर्क की गई है।
हस्तांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध:
नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कुर्क की गई इन संपत्तियों की बिक्री, दान या किसी भी प्रकार का स्वामित्व परिवर्तन अब पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर रही भारी मौजूदगी:
इस कुर्की की कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह के साथ तहसील प्रशासन, बैंक कर्मी और शिव कुमार तिवारी, वेद प्रकाश पाण्डेय, भारतेंदु चौबे, आयुष वैश्य, राहुल वर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ