Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

दुकान से मंगाया केक खाते ही युवक की गई जान, एक मासूम की हालत गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप


​बस्ती। जिले के गौर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महुआडाबर गांव में दुकान से मंगाया गया केक खाने से एक 18 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसी केक को खाने वाला एक तीन साल का मासूम बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
​क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, महुआडाबर गांव के रहने वाले संतोष सिंह का 18 वर्षीय बेटा अमन सिंह रविवार सुबह घर पर था। सुबह करीब 10 बजे उसने गांव की ही एक दुकान से केक मंगाकर खाया। अमन ने उसी केक का कुछ हिस्सा गांव के ही 3 वर्षीय मासूम ओंकार को भी दे दिया।
​केक खाते ही बिगड़ी तबीयत
केक खाने के कुछ ही देर बाद अमन सिंह की अचानक तबीयत खराब हुई और उसकी मृत्यु हो गई। वहीं, छोटा बच्चा ओंकार भी गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
​जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह और एसओ संतोष गौंड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आखिर केक में ऐसा क्या था जिससे युवक की जान चली गई, पुलिस अब इसकी बारीकी से जांच कर रही है।
​सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu