अम्बेडकरनगर। (संवाददाता: मृत्युंजय शर्मा) जनपद के जलालपुर तहसील अंतर्गत बांदीपुर क्षेत्र के जगरदेव बाबा स्थान पर गुरुवार को आकाश इंडियन गैस सर्विस द्वारा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। क्षेत्र में गैस की चर्चाओं के बीच, शांतिपूर्ण वितरण सुनिश्चित करने के लिए हेड कांस्टेबल अमित साहू और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। डीलर देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बुकिंग के आधार पर सभी को गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
धार्मिक अनुष्ठान और सामाजिक पहल
इसी कड़ी में, बांदीपुर चैनपुर गांव के देव बाबा काली माई स्थान पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
निराश्रित पशुओं के लिए बनेगी गौशाला
नवरात्र के इस शुभ अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि तमसा नदी के तट पर जगरदेव बाबा स्थान पर जल्द ही एक गौशाला का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के आवारा और निराश्रित पशुओं को आश्रय मिल सकेगा। इस घोषणा का ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह और पुजारी फूलचंद दास सहित सभी ग्रामीणों ने स्वागत किया है।

0 टिप्पणियाँ