डुमरियागंज में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या का जोरदार आगाज, कार्यकर्ताओं ने पलक-पांवड़े बिछाए



भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या का स्वागत।


सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज | विशेष रिपोर्ट: बस्ती मंडल न्यूज़

डुमरियागंज: सिद्धार्थनगर जिले के नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या का मंगलवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन हुआ। पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले दौरे पर पहुँचे जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। गाजे-बाजे और गगनभेदी नारों के बीच पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आया।

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत

बस्ती मंडल न्यूज़ की पड़ताल के अनुसार, यह भव्य स्वागत कार्यक्रम डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया था। जिलाध्यक्ष का काफिला जैसे ही डुमरियागंज की सीमा में दाखिल हुआ, कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर था।

सोनहटी चौराहे पर उमड़ा जनसैलाब

​सोनहटी चौराहा स्वागत का मुख्य केंद्र रहा, जहाँ भारतभारी नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी की अगुवाई में जिलाध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दीपक मौर्या को फूल-मालाओं से लाद दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

गाड़ियों का लंबा काफिला बना आकर्षण का केंद्र

​जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या का काफिला सिद्धार्थनगर मुख्यालय से शुरू होकर डुमरियागंज पहुँचा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के काफिले ने शक्ति प्रदर्शन का अहसास कराया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दीपक मौर्या के नेतृत्व में जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

​कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और भारी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी सांगठनिक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu