अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

 

मस्जिद में रमजान माह के आखिरी जुमे (अलविदा जुमे) की नमाज अदा की गई।

​टिकुर (सिद्धार्थनगर)। बस्ती मंडल न्यूज | संवाददाता गोविंद कुमार :

​सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकुर की मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमे (अलविदा जुमे) की नमाज पूरी अकीदत और सादगी के साथ अदा की गई। इस पावन अवसर पर मस्जिद में नमाजियों का भारी हुजूम उमड़ा।

​खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हाथ

​अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिरों ने एक स्वर में मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगीं। खुसू-खुजु के साथ नमाज अदा करने के बाद फिजाओं में 'आमीन' की गूँज सुनाई दी। नमाजियों ने खुदा से नेक राह पर चलने और इंसानियत की सेवा करने की शक्ति मांगी।

​सब्र और इबादत का पैगाम है रमजान

​नमाज के उपरांत स्थानीय निवासी खुर्शीद अहमद, शमसुद्दीन, रफीक और अख्तर हुसैन ने बताया कि रमजान का यह पाक महीना हमें धैर्य, त्याग और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अलविदा जुमे की नमाज हमें याद दिलाती है कि हम अपने जीवन में इबादत और भाईचारे को सर्वोच्च स्थान दें।

​शांतिपूर्ण रहा माहौल

​मस्जिद परिसर में सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम रहे। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर रमजान की मुबारकबाद दी। गांव के बड़े-बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक में ईद की दस्तक को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu