भवानीगंज: अनियंत्रित होकर पलटा धागे से लदा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक



भवानीगंज (सिद्धार्थनगर)। बस्ती मंडल न्यूज | संवाददाता गोविंद कुमार :

​सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलोखरा चौराहे के पास बुधवार रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पंजाब से धागा लादकर पटना की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक को मामूली खरोंच तक नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

सड़क से नीचे पहिया उतरने के कारण हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, धागे से लदा यह ट्रक पंजाब से बिहार के पटना की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे के पास पहुँचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक के मुताबिक, रात के अंधेरे में ट्रक का पहिया सड़क की पटरी से नीचे उतर गया और मिट्टी धंसने के कारण ट्रक अपना संतुलन खो बैठा।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ली जानकारी

​दुर्घटना की सूचना मिलते ही भवानीगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और चालक पूरी तरह सुरक्षित है। ट्रक में लदे धागे को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu