बस्ती मंडल न्यूज़ | संवाददाता: रविंद्र भट्ट
बस्ती। जनपद में अपराध और जन समस्याओं के खिलाफ 'बस्ती मंडल न्यूज़' की मुहिम का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। कल हमारे पोर्टल द्वारा कटरा मोहल्ले में हुई सिलेंडर चोरी की घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और महज 24 घंटे के भीतर शातिर चोर को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।
प्रमुखता से उठाई थी चोरी की बात
कल 'बस्ती मंडल न्यूज़' ने पीड़ित राहुल पाल के घर हुई चोरी की घटना को विस्तार से उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ा और प्रभारी निरीक्षक मोती चंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को बैरिहवा निवासी आफताब को दबोच लिया।
चोरी का सिलेंडर बरामद, अपराधी निकला शातिर
गिरफ्तार अभियुक्त आफताब के पास से पुलिस ने चोरी किया गया सिलेंडर भी बरामद कर लिया है। जांच में यह भी साफ हुआ कि आफताब एक पुराना और शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं।
जनता का बढ़ा पोर्टल पर विश्वास
इस सफल कार्रवाई के बाद क्षेत्र की जनता ने 'बस्ती मंडल न्यूज़' और संवाददाता रविंद्र भट्ट के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि इसी तरह की सजग पत्रकारिता से अपराधियों में खौफ पैदा होगा और आम आदमी को न्याय मिलेगा।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय हुई टीम में चौकी प्रभारी बड़ेबन जितेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल राम सिंह और हरेराम सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ