बस्ती: नगर पालिका परिषद में 5 नए नामित सभासदों की नियुक्ति, शासन ने जारी की अधिसूचना

 



बस्ती। बस्ती मंडल न्यूज | संवाददाता: रविंद्र भट्ट

​उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग ने बस्ती नगर पालिका परिषद के लिए पांच नए नामित सभासदों (सदस्यों) की सूची जारी कर दी है। राज्यपाल की अनुमति के बाद जारी हुई इस अधिसूचना से जिले की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

ये हैं नए नामित सदस्य:

​शासन द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, निम्नलिखित लोगों को परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है:

  1. प्रमोद कनौजिया (वार्ड-1, नरहरिया पुरानी बस्ती)
  2. अश्वनी श्रीवास्तव (आवास विकास कॉलोनी, गांधी नगर)
  3. अमरनाथ चौरसिया (वार्ड-1, नरहरिया पुरानी बस्ती)
  4. अभिषेक पटेल (पशुपतिपुरम, सिविल लाइन)
  5. मृदुला शुक्ला (महुअरीखांवा, गांधी नगर)

विकास कार्यों को मिलेगी गति

​नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से नगर के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में मदद मिलेगी।

नेताओं ने जताई खुशी

​वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, गौतम यादव और जगदीप श्रीवास्तव ने इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका मानना है कि इन सदस्यों के अनुभव का लाभ परिषद को मिलेगा, जिससे जन समस्याओं के निस्तारण में तेजी आएगी।

ऐसी ही सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिये बस्ती मंडल न्यूज़ के साथ।

बस्ती मंडल न्यूज़—आपका क्षेत्र, आपकी आवाज़।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu